फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dy. CM address the bjp candidate's meeting

मोदी का युग है, गला काटने की कोशिश करोगे तो घर में घुसकर मारेंगे : डॉ. दिनेश

Fri, 19 Apr 2019 12:05 AM IST
आलोक alok news deak/sitapur
news deak/sitapur Published by: आलोक alok Updated Fri, 19 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dy. CM address the bjp candidate's meeting
भाजपा की सभा में मौजूद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala
भाजपा प्रत्याशी की नामांकन सभा में उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन

सीतापुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि पाकिस्तानी मानसिकता वाले लोगों के साथ मिलकर भाजपा को हराने की साजिश करने वाले कहते हैं कि एयर स्ट्राइक की जरूरत क्या पड़ी। वह सुन लें, आतंकी हिन्दुस्तान में घुसकर हमारे जवानों को मारेंगे और बिरयानी खाकर वापस चले जाएंगे, अब ऐसा नहीं चलेगा।

 मोदी का युग है, पहले गले लगाएंगे, गला काटने की कोशिश करोगे तो घर के भीतर घुसकर मारेंगे। श्री शर्मा शहर के जीआईसी मैदान में भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा की नामांकन सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा विरोधी दलों के पास कोई एजेंडा नही बचा है। सिर्फ भाजपा को सत्ता में आने से रोकना उनका मकसद है।
विज्ञापन


कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा जिनका पूरा परिवार जमानत पर है वह लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चोर कहकर चुनौती दे रहे हैं। इस तरह की संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों से आपको सतर्क रहना है। इस मौके पर विधायक सुनील वर्मा, महेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, पूर्व मंत्री रामहेत भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान का कर गए आह्वान
उप मुख्यमंत्री ने पहले मतदान फिर जलपान का पाठ भी पढ़ाया। महिलाओं से कहा कि 6 मई की सुबह आप लोग रसोईघर में ताला डाल देना। पति देव जब जलपान मांगे तो बोलना पहले कर आओ मतदान फिर पाओगे जलपान और बनोगे महान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed