फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dumper and e-rickshaw collided, two died

Sitapur News: डंपर व ई रिक्शा टकराए, दो की मौत

Fri, 28 Mar 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dumper and e-rickshaw collided, two died
रंजीत की फाइल फोटो।
रेउसा/सांडा। रेउसा इलाके में बृहस्पतिवार को डंपर से हुई भिड़ंत में ई रिक्शा के परखचे उड़ गए। हादसे में ई रिक्शा चालक और उसमें सवार एक बर्तन व्यापारी की मौत हो गई। बिसवां के गांव कौवाखेरा निवासी कमलेश कुमार की सांडा में बर्तन की दुकान है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उनके पुत्र रंजीत कुमार (23) और जियालाल (53) ई रिक्शा से कस्बा रेउसा सामान लेने आ रहे थे। रेउसा बिसवां मार्ग पर रसूलपुर के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में रंजीत कुमार व जियालाल ई रिक्शे से दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से सीएचसी रेउसा पहुंचाया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही डंपर चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे से दोनों ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए बाइक सवार की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी रामकोट (सीतापुर)। इलाके के गांव खपूरा के पास बुधवार को एक ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। इस दौरान ट्रक के पीछे चल रहे एक बाइक पर सवार व्यापारी पुत्र व उसका साथी भी इसकी चपेट में आ कर घायल हो गया। गंभीर हालत में व्यापारी पुत्र आशुतोष को जिला अस्पताल से लखनऊ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल हुए दूसरे बाइक सवार युवक व ट्रैक्टर सवार एक अन्य का इलाज चल रहा है। मिश्रिख कस्बे के निवासी अंशुमान वाजपेयी (33) सीतापुर जिला मुख्यालय में शटरिंग का काम करते हैं।
पिता मिश्रिख में बर्तन व्यापारी हैं। देर रात उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को ई रिक्शे से सीतापुर की ओर भेज दिया। इसके बाद वह खुद अपने एक अन्य साथी के साथ मिश्रिख से सीतापुर बाइक से आ रहे थे। रामकोट इलाके में खपूरा मोड़ के पास जिला मुख्यालय की ओर से आ रहे गन्ना भरे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राॅली में टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राॅली के पीछे चल रहा बाइक सवार अंशुमान भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गया।

हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिनीं ओर खड्ड में उतर गया। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां से अंशुमान को लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष जेबी पांडेय ने बताया कि बाइक सवार दूसरे युवक व ट्रैक्टर सवार युवक की हालत गंभीर बनी है। हादसे के बाद दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed