फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Drunk youth created ruckus in school

Sitapur News: नशे में युवक ने स्कूल में किया हंगामा

Sat, 15 Jul 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 15 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Drunk youth created ruckus in school
कमलापुर/सीतापुर। ब्लॉक कसमंडा के प्राथमिक विद्यालय किधौंलिया में शनिवार को एक युवक ने शिक्षिकाओं से विवाद करते हुए हंगामा किया। स्कूल से प्रधानाध्यापिका का मोबाइल लेकर भाग गया। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था। प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

शिक्षामित्र नीतू सिंह के मुताबिक किधौंलिया निवासी अजय कुमार मिश्रा शनिवार को स्कूल आ धमका और विवाद करने लगा। प्रधानाध्यापिका नूर बानो ने विवाद होते देख उसे टोका तो वह मेज पर रखा मोबाइल उठाकर भाग गया। ग्रामीणों ने मोबाइल वापस कराया। प्रधानाध्यापिका एवं प्रधान प्रतिनिधि राम प्रताप सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया प्रार्थना पत्र मिला है। आरोपी को पकड़ कर थाने लाया गया है। मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed