फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Drug addiction is weakening Hindu values

नशे की लत से युवाओं में कमजोर हो रहे हिंदू संस्कार: मिलिंद परांडे

Fri, 28 Mar 2025 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 28 Mar 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction is weakening Hindu values
संतों के साथ बैठक करते मिलिंद परांडे।
नैमिषारण्य (सीतापुर)। आज मुझे इस पावन तपोभूमि पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, यहां संतों का आशीर्वाद मिला। हमारे लिए यह पल अविस्मरणीय बन गए हैं। यह बात नैमिषारण्य पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने संतों के मध्य कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय हिंदुओं में जन्मदर गिरती जा रही है, जो चिंता का विषय है। सभी हिंदुओं को दो से तीन बच्चे पैदा करने चाहिए। हिंदू विवाह व्यवस्था पर निरंतर आक्रमण हो रहा है। युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। हिंदू संस्कार कमजोर हो रहे हैं। इस पर संत समाज हिंदुओं का मार्ग दर्शन करें। उन्होंने कहा कि ईसाई मशीनरी या मुसलमानों के वर्ग की ओर से लव जिहाद के माध्यम से हिंदुओं का धर्मांतरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

हिंदुओं पर हो रहे इस आक्रमण का सामना करने लिए सभी हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए। इसके लिए संत समाज मार्ग दर्शन करें और प्रवास कर हिंदुओं को जागरूक करें। इससे पूर्व मिलिंद परांडे ने मां ललिता देवी का दर्शन किया। पुजारी भास्कर शास्त्री व पुजारी लाल बिहारी शास्त्री ने माता का विधिवत पूजन कराया। फिर चक्रतीर्थ पहुंचकर उन्होंने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्रधान पुजारी राज नारायण पाण्डेय व सचिन शास्त्री ने तीर्थ के जल में पूजन कराया। इस अवसर पर क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह, प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बजरंगी विमल मिश्र, महामंडलेश्वर विद्यानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर सदाशिवेंद्र सरस्वती, महंत नारायण दास, महंत संतोष दास खाकी, महंत बजरंग मुनि, रामानुज माताजी, महंत अंजनी दास, महंत मन मोहन दास, विहिप जिलाध्यक्ष विपुल सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed