{"_id":"137b6ea24d3290ffcad62c720cd72dc8","slug":"drones-camera-will-surveillance-sitapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरे से होगी सीतापुर की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरे से होगी सीतापुर की निगरानी
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का मॉडल सिटी बनाने के लिए चयन हुआ है। इसके लिए प्रशासनिक अमला पूरे शहर को सुंदर बनाने के लिए प्रयासरत है। यातायात पुलिस ने भी शहर को जाम आदि के झंझट से बचाने के लिए प्लान बनाया है।
विज्ञापन
सीओ ट्रैफिक राहुल मिठास के नेतृत्व में तैयार हुई कार्ययोजना में शहर ड्रोन कैमरे जैसे हाईटेक ट्रैफिक संसाधनों से सुसज्जित नजर आएगा। प्लान में शहर के रोडवेज, लालबाग, बहुगुणा, हरदोई चुंगी, लालकपड़ा कोठी, घंटा घर, मन्नीलाल, कोट, वैदेही वाटिका, नैपालापुर, विजवार, मुंशीगंज आदि चौराहों पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए हाईटेक संसाधन खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
दो ड्रोन कैमरे, इंटरसेप्ट, 12 सीसीटीवी कैमरे, पांच बॉड़ी कैमरा, दो स्पीड रडार, 50 व्हील क्लैंप, 502 व्हील बैरियर, 50 मूविंग बैरियर, दस बाइक व एक चौपहिया वाहन लाने की तैयारी में जुटा है। सीओ ट्रैफिक राहुल मिठास ने बताया कि उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
यातायात दुरुस्त करने को मैन पॉवर को भी बढ़ाने को लेकर काम कर रही है। मौजूदा वक्त में यहां मैन पॉवर की काफी कमी है। नए प्रस्ताव के मुताबिक यहां एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, चार ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, आठ ट्रैफिक हेड कांस्टेबल, 50 ट्रैफिक कांस्टेबल की मांग की गई है।
फिलवक्त यहां एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर के अलावा महज दो टीएसआई, दो मुख्य आरक्षी, 10 आरक्षी ही शहर की लाखों की आबादी कंट्रोल कर रहे हैं।