फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Drizzle, the relief

फुहारों ने राहत दी

Fri, 17 Jun 2016 11:09 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 17 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Drizzle, the relief
बारिश से बचने को जतन करता परिवार। - फोटो : अमर उजाला

जिले में शुुक्रवार को दिन भर रिमझिम फुहारों व सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। जिससे लोगों पर मौसम का मिला-जुला असर पड़ा। फुहारों से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज धूप निकलने से बढ़ी उमस ने बेहाल किया। पारा 36 डिग्री पर आ टिका। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को भी जिले के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया। जिसके चलते मौसम बेहद खुशगवार हो गया। भीषण गर्मी से राहत पाकर लोग सुकून में नजर आए। सुबह करीब नौ बजे शहर व आस-पास के इलाकों में रिमझिम फु हारें बरसने लगीं। बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। मौसम में बदलाव आ गया और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बेहद सुकून मिला।
विज्ञापन


हालांकि कुछ देर बाद फु हारें गिरनी बंद हो गई। करीब एक घंटे बाद मौसम ने फिर से करवट बदली और तेज धूप निकल आई। बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। उमस में हुए इजाफे ने लोगों को पसीने से तर-बतर कर दिया। दोपहर करीब सवा एक बजे मौसम का मिजाज फि र से बदल गया और  देखते ही देखते फु हारें धरती को भिगोने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकरीबन बीस मिनट तक हल्की फु हारें गिरने के बाद थम गईं। कुछ देर तक मौसम ने स्थिर रहने के बाद दोबारा पलटी मारी। फिर से निकली तेज धूप ने उमस में बढ़ोत्तरी कर दी। लोग एक बार फि र पसीना-पसीना हुए।


हालांकि सांझ ढलने पर चलने वाली मंद-मंद हवाओं ने उमस से कुछ हद तक राहत पहुंचाई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed