{"_id":"66466733ad69da0c750decf4","slug":"driving-license-related-work-will-not-be-possible-for-three-days-sitapur-news-c-102-1-slko1055-113693-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तीन दिन तक नहीं हो सकेगें ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तीन दिन तक नहीं हो सकेगें ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी काम
Fri, 17 May 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 17 May 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
डेटाबेस मेंटिनेंस के लिए 18 मई तक बंद रहेगा सारथी पोर्टल
विभाग ने कार्यालय में चस्पा कराई नोटिस, होगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी खैराबाद (सीतापुर)। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब लोगों को सोमवार तक इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि डेटाबेस मेंटिनेंस के लिए परिवहन विभाग का सारथी पोर्टल 18 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। परिवहन कार्यालय में इसका नोटिस चस्पा कर दिया गया है। कार्यालय में कार्य कराने आये आवेदकों को इसकी जानकारी देते हुए नोटिस चस्पा कर दी गयी है। बता दें कि कार्यालय में प्रतिदिन एक सौ के आसपास आवेदन आते हैं। ऐसे में उनको बुक स्लॉट के लिए दोबारा आवेदन करना होगा। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने बताया कि एनआईसी ने लाइसेंस के सारथी पोर्टल को मेंटिनेंस कार्य के लिये रोका है। जिसके चलते लाइसेंस आवेदन, लाइसेंस फीस भुगतान, कार्यालय में बायोमैट्रिक का कार्य पूर्णतया बाधित रहेगा। उन्होंने बताया कि लाइसेंस वेबसाइट के बाधित होने से लाइसेंस संबंधी कोई भी कार्य नही हो सकेगा।