{"_id":"69da9493db1abc0de00748a5","slug":"driver-dies-as-e-rickshaw-overturns-sitapur-news-c-102-1-slko1055-153832-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत
Sun, 12 Apr 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
मिश्रिख इलाके में हादसे के बाद खड़ा ई-रिक्शा व सड़क पर बिखरा पड़ा खून। संवाद
मिश्रिख (सीतापुर)। इलाके में हरदोई मार्ग पर शनिवार दोपहर ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
रामकोट के शंकरपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार (28) ई रिक्शा पर ड्रम लादकर जा रहे थे। करमसेपुर गांव के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रदीप ई रिक्शा व ड्रम के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने ड्रम व ई रिक्शा के नीचे से उन्हें निकालने के साथ ही पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
स्थानीय पुलिस ने प्रदीप को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।