फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dozens of Aadhar cards found in the bushes

Sitapur News: झाड़ियों में मिले दर्जनों आधार कार्ड

Mon, 19 Jan 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 19 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dozens of Aadhar cards found in the bushes
पड़े मिले आधार।
औरंगाबाद (सीतापुर)। नैमिषारण्य क्षेत्र में रविवार को झाड़ियों में 50 से अधिक आधार कार्ड पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। झाड़ियों व सूखे कुएं में आधार कार्ड मिले हैं। आधार कार्ड कैसे यहां पहुंचे इसे लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। औरंगाबाद चौकी प्रभारी ने आधार कार्ड को कब्जे में ले लिया है। मिश्रिख पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भैरमपुर से औरंगाबाद जाने वाले मार्ग पर परसपुर गांव के निकट झाड़ियों व सूखे कुएं में दर्जनों आधार कार्ड पड़े मिले। आधार कार्ड पर राज निवासी डेंगरा, आलोक निवासी अमखेरवा, सुमन देवी निवासी केसुवामऊ, सुमित निवासी रामपुर बेहड़ा, अंकित निवासी जमालपुर, भानु निवासी डेंगरा, निर्मल निवासी महसूई रामगढ़, मंगरू निवासी लधौरा, सौरभ निवासी अलीनगर का नाम लिखा है।
विज्ञापन

परसपुर प्रधान कुलदीप यादव ने पुलिस को सूचना दी। औरंगाबाद चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह ने मौके पर पहुंचकर आधार कार्ड कब्जे में ले लिए हैं। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड संबंधित व्यक्ति को दिए जाएंगे। आधार्ड कार्ड यहां कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed