{"_id":"58de974a4f1c1b380763f02a","slug":"domestic-cylender-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में मिला घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में मिला घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
cylender
- फोटो : demo pice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के निरीक्षण को शुक्रवार को निकले डीएम को दुर्गा मंदिर के समीप एक होटल में धड़ल्ले से घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल होेते मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और सिलेंडर को जब्त कर होटल संचालक पर केस दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बाद में उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर वहां की साफ-सफाई देखी। मुआयने में तामसेनगंज में प्रतिबंधित लकड़ी की ठेकी का भी संचालन पाया। इससे खफा डीएम ने वन विभाग को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सूबे में निजाम बदलने के बाद सीएम योगी आदित्य नाथ ने स्वच्छता पर जोर दे रखा है। उनके फरमान पर सीतापुर में भी जिलाधिकारी अफसरों के साथ शहर के विभिन्न वार्डों में निकल रहे हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने तामसेनगंज वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अन्नपूर्णा मिष्ठान भंडार पर घरेलू सिलेंडर प्रयोग होते पाया। इस पर उससे पूछताछ की गई तो बताया कि उसने ब्लैक में सिलेंडर लिया था। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सिलेंडर जब्त कर धारा 3/7 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश अफसरों को दिया।
महिला अस्पताल परिसर में सीसी टीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं अस्पताल के पूरब लालबाग रोड व कोटरा मंदिर में चल रही लकड़ी की दुकानों की जांच के निर्देश दिए गए। डीएम ने गुरुद्वारा रोड पर कूडे़ का ढेर पाए जाने पर नाराजगी जताई।
इस दौरान मुनेश अस्थाना की लकड़ी की ठेकी पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित लकड़ी पाए जाने पर डीएम ने कहा कि यह लकड़ी पुलिस व वन विभाग की संलिप्तता से आई हैं, इसकी एसपी व डीएफओ जांच करें।
निरीक्षण के दौरान पर्यावरण विभाग का कोई प्रतिनिधि मौजूद न होने पर एडीएम को इस संबंध में पत्राचार करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कई भवन ऐसे पाए गए, जो मानकों के विपरीत बन रहें थे। इस पर विनियमित क्षेत्र को जांच कर कार्यवाही करने को कहा गया। साथ ही विनियमित क्षेत्र कार्यालय में ई-फाइलिंग शुरू न होने पर सिटी मजिस्ट्रेट को देखने को कहा गया।