{"_id":"5d72a6718ebc3e93ca6f7009","slug":"dogs-attack-on-student-sitapur-news-lko480246438","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों के झुंड ने स्कूल के भीतर हमला कर छात्रा को किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों के झुंड ने स्कूल के भीतर हमला कर छात्रा को किया जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद (सीतापुर)। कुत्तों का एक झुंड स्कूल की बाउंड्रीवाल कूदकर भीतर पहुंच गया और पानी पीने जा रही एक छात्रा पर हमलाकर उसे बुरी तरह से जख्मी कर डाला। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर विद्यालय स्टाफ ने कुत्तों को खदेड़कर उसकी जान बचाई।
गंभीर रूप से घायल छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रधानाचार्य के मुताबिक विद्यालय के पास संचालित अवैध मीट की दुकान के कारण आवारा कुत्ते यहां मंडराते रहते हैं। उन्होंने मीट की दुकान को बंद कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
नगर के मोहल्ला करीम नगर में रहने वाले शफीक की बेटी चांदनी (8) हीरा पब्लिक स्कूल में यूकेजी की छात्रा है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चांदनी विद्यालय परिसर में ही पानी पीने जा रही थी। इसी बीच बाउंड्रीवाल कूदकर भीतर घुस आए कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
छात्रा की चीख-पुकार सुनकर विद्यालय स्टाफ ने पहुंचकर कुत्तों को खदेड़ते हुए उसे बचाया। कुत्तों के हमले से गंभीर घायल छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि पड़ोस में अवैध रूप से मीट की दुकान संचालित है।
इस वजह से आवारा कुत्ते यहां घूमते रहते हैं। जिससे शिक्षण कार्य बाधित होता है। मीट दुकान पर कार्रवाई के लिए प्रधानाचार्य ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी अजय यादव ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।