फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Doctors disappeared from OPD at one o'clock, patients kept wandering

Sitapur News: एक बजे ओपीडी से गायब हो गए चिकित्सक, भटकते रहे मरीज

Mon, 21 Aug 2023 06:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 21 Aug 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
Doctors disappeared from OPD at one o'clock, patients kept wandering
फिजीशियन व चेस्ट रोग विशेषज्ञ की खाली रही कुर्सी
विज्ञापन

फोटो-9-15
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। जिला अस्पताल में सोमवार को चिकित्सकों की लापरवाही से मरीज को इलाज नहीं मिल सका। कई चिकित्सक दोपहर एक बजे से पहले ही ओपीडी से नदारद हो गए। मरीजों ने दोपहर डेढ़ बजे तक इंतजार किया जब चिकित्सक नहीं आए तो वह बिना इलाज के लौट गए।
जिला अस्पताल की ओपीडी खुलने का समय सुबह 8:00 से 2:00 बजे तक निर्धारित है। सोमवार को अस्पताल में इस कदर भीड़ उमड़ी कि ओपीडी भरी हुई थी। दंत रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, ईएनटी व फिजीशियन कक्ष में लाइनें लगी हुई थीं। करीब एक बजे फिजीशियन कक्ष में डॉ. अनुपम मिश्रा व डॉ. अमरेंद्र की कुर्सी खाली पड़ी हुई थी। मरीज इन चिकित्सकों के इंतजार में काफी देर से बैठे हुए थे। हर्षित ने बताया कि महोली से आकर डॉ. अनुपम मिश्रा का एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह चेस्ट रोग विशेषज्ञ भी गायब रहे। इनकी कुर्सी खाली होने से टीबी के मरीज इंतजार करते रहे। एक अन्य मरीज रूबी ने बताया कि लगातार खांसी आने से टीबी की जांच कराने आई थी। लेकिन अब लौटना पड़ रहा है। अस्पताल में सोमवार को करीब 2800 मरीज पहुंचे। इन मरीजों में अधिकतर वायरल फीवर से ग्रसित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एक बजे तक नहीं हो सका अल्ट्रासाउंड
जिला अस्पताल में एक बजे तक अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था ठप रही। आमतौर पर सोमवार को अस्पताल में काफी अधिक मरीज आते हैं। खैराबाद से आए राजेश ने बताया कि पेट में दर्द के कारण अल्ट्रासाउंड कराना है। सुबह नौ बजे से इंतजार कर रहे हैं। एक बजे तक 30 से अधिक मरीज इंतजार में बैठे रहे। एक बजे के बाद चिकित्सक आए तो कुछ ही मरीजों की जांच करके दो बजे फिर से निकल गये। इससे कई मरीजों की जांच नहीं हो सकी।
इनसेट
होम्योपैथी दवा में रेंग रहे कीड़े, फिर भी दे रहे दवाई
जिला अस्पताल के होम्योपैथी विभाग में एक बड़ी लापरवाही सामने आई। अमर उजाला की रियलटी में दवा काउंटर पर मरीजों के लिए दवाएं शीशी में पैक की जा रही थीं। इस दौरान दवाओं में कीड़े रेंग रहे थे। स्वास्थ्यकर्मी इन दवाओं को पैक करके मरीजों को दे रहा था।

इनसेट
दिखवाया जाएगा मामला
चिकित्सकों को समय से ओपीडी में बैठने के निर्देश दिए गए हैं। अगर चिकित्सक समय से पहले नहीं थे तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी। अल्ट्रासाउंड को भी दिखवाया जाएगा कि आखिर देरी से क्यों जांचें शुरू हुईं।
-डॉ. आरके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed