Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DM's efforts did not work, dirty sheets were lying

सीतापुर: डीएम की तल्खी भी काम न आई, बिछी रही गंदी चादरें

Thu, 16 Feb 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 16 Feb 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
DM's efforts did not work, dirty sheets were lying
सीतापुर। जिला अस्पताल की पड़ताल में मंगलवार को डीएम को काफी अव्यवस्थाएं मिली थीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। इसके बाद भी बुधवार को व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ सकीं। बेड पर गंदी चादरें बिछी रही। कई बेड तो बिना चादर के पड़े रहे। मरीजों को जो खाना परोसा गया वह भी मीनू के विपरीत था। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान तमाम खामियां उजागर हुई थीं। बेड शीट को उन्होंने रोजाना बदलने के निर्देश दिए थे। इससे मरीजों को उम्मीद थी कि अस्पताल में साफ सुथरी चादरें मिलेंगी। इस निर्देश के बाद हमारी टीम ने बुधवार को डीएम के निर्देश की हकीकत देखी तो पहले जैसे ही हालात दिखाई दिए।
विज्ञापन

मेडिकल-ए व मेडिकल-बी वार्ड में गंदी चादरें बेड पर बिछी मिली। मरीजों ने बताया कि तीन से चार दिन बाद चादरें बदली जाती हैं। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड की हकीकत देखी जहां पर डीएम ने सबसे अधिक नाराजगी जताई थी। वहां चादरें ही गायब थी। केवल बेड पर गद्दा पड़ा मिला। इसी तरह महिला व चिल्ड्रेन वार्ड में भी हालात दिखाई दिए।
विज्ञापन

मरीजों को मिल रहे खाने को देखा गया तो मरीजों ने बताया कि सब्जी में नमक कम डाला गया है। अगर मीनू की बात की जाए तो बुधवार को अरहर की दाल, रोटी, आलू पालक की सब्जी, चावल दिया जाना था। भोजन वितरण के समय इसके विपरीत आलू सब्जी के साथ गोभी डालकर मरीजों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम ताे नहीं मानेंगे, देते रहो निर्देश
डीएम ने जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए थे। जिला अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट होने के चलते कहा था किसी भी सूरत में जांच बंद नहीं होनी चाहिए। एक चिकित्सक जरूर जांच करे। इस निर्देश का भी अमल नहीं हुआ। 12.30 बजे जांच बंद कर दी गई। कक्ष के बाहर मरीज चिकित्सक आने का इंतजार कर रहे थे।

बाहर खड़े मरीज मोहम्मद रियाज व नेहा वर्मा ने बताया कि 11 बजे से इंतजार कर रही हूं। पेट में बहुत दर्द हो रहा है। अंदर कोई चिकित्सक नहीं है। कर्मचारी बता रहे है कि गुरुवार को आना, आज जांच नहीं हो पाएगी। मरीजों ने बताया कि दो बजे तक ओपीडी रहती है लेकिन यहां पर कभी भी दो बजे तक जांच नहीं होती है। इससे कई मरीज बिना जांच कराए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed