फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DM upset over delay in construction works, orders 10 percent cut

Sitapur News: निर्माण कार्यों में देरी पर डीएम खफा, 10 प्रतिशत कटौती का फरमान

Mon, 10 Nov 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 10 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
DM upset over delay in construction works, orders 10 percent cut
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने तहसील महोली क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा कराते हुए हैंडओवर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी महोली के सरकारी भवन में सीसी रोड की गुणवत्ता खराब पाए जाने सीसी रोड की लागत का 10 प्रतिशत कटौती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानकों के अनुरूप सीसी रोड का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कराएं। तत्कालीन जेई का स्पष्टीकरण लेने के निदेश दिए। भवन के एक कक्ष की छत में सीलन की समस्या दिखाई पड़ने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

तत्काल छत को ठीक कराने की हिदायत दी। राजकीय पशु चिकित्सालय महोली के भवन निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों के विलंब पर नाराजगी जताई। विलंब की अवधि में दो प्रतिशत की दर से कटौती किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि सुधार न होने पर अधिक कटौती प्रस्तावित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोली सहित कार्यदायी संस्थाओं के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed