{"_id":"6957f424477bbbbaa50bada9","slug":"dm-tested-the-quality-of-the-new-building-of-the-district-hospital-sitapur-news-c-102-1-slko1053-147465-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डीएम ने जिला अस्पताल के नए भवन की परखी गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डीएम ने जिला अस्पताल के नए भवन की परखी गुणवत्ता
Fri, 02 Jan 2026 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने शुक्रवार को निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। मानक के अनुसार निर्माण पूरा कराने की हिदायत दी।
जिलाधिकारी ने सिविल लाइन इलाके में पांच एकड़ भूमि पर बन रहे जिला अस्पताल के नए भवन का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल का भवन करीब 99 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। भवन तीन मंजिला होगा। एक मंजिल पर ओपीडी, दूसरी मंजिल पर जांच सुविधा व तीसरी मंजिल पर मरीज भर्ती किए जाएंगे। एक साल के अंदर भवन निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है। हालांकि एक साल के अंदर एक चौथाई ही कार्य हो पाया है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण करके वहां पर चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। अफसरों को निर्धारित समय के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
136 साल पुराने भवन में चल रहा है अस्पताल
जिला अस्पताल इस समय 136 साल पुराने भवन में संचालित हो रहा है। दीवारें जर्जर हो चुकी हैं। बरसात के समय छतों से पानी टपकता है। जगह की बेहद कमी है। 213 बेड के अस्पताल में रोजाना 260-270 मरीज भर्ती रहते हैं। बेंच पर मरीजों को भर्ती कर किसी तरह इलाज होता है। अस्पताल का नया भवन बनने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।