फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DM

कलेक्ट्रेट आने के बजाय ऑनलाइन करें शिकायत

Fri, 20 Mar 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
DM
सीतापुर। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच जिले के लिए फरियादियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार को नई व्यवस्था लागू की है। अब पीड़ितों को डीएम दफ्तर आने की जरूरत नहीं है। वह ऑनलाइन शिकायत कर समस्या का समाधान घर बैठे पा सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश तिवारी ने बताया कि दफ्तर में रोजाना लोग फरियाद लेकर आते हैं, लेकिन इस समय कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
इसलिए ऐसे लोगों के लिए कलेक्ट्रेट में आईजीआरएस सेल, मल्टी पर्पज कंट्रोल रूम का गठन किया गया है, जिसका नंबर 05862-245753 है।
बताया कि मौजूदा समय में बीमारी को देखते हुए ऐसा किया गया है। अब लोग दफ्तर आने के बजाय कंट्रोल रूम में फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी अफसरों के नंबरों को सार्वजनिक कर दिया गया है। पीड़ित लोग अफसरों के नंबरों पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। वहीं, आईजीआरएस पोर्टल, जनसुनवाई एप पर भी प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। बताया कि इन शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed