फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DM Sir... encroachment on the village access path

Sitapur News: डीएम साहब...चकमार्ग पर हो रहा है कब्जा, विभागीय कार्रवाई के निर्देश

Sun, 02 Aug 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 02 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
DM Sir... encroachment on the village access path
सिधौली तहसील में ​शिकायतें सुनते डीएम व अन्य अफसर। संवाद
सीतापुर। डीएम साहब... कुडरिया चकवाल गांव के चकमार्ग पर कब्जा हो रहा है। इसमें लेखपाल प्रदीप यादव की मिलीभगत है। यह शिकायत सुनते ही डीएम डॉ. राजा गणपति आर का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने एसडीएम सिधौली अवनीश कुमार से मामले की जांच कर लेखपाल प्रदीप यादव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


न्योराजपुर गांव निवासी शोभित मिश्र ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में रुचि न लेने की शिकायत की। कहा कि गांव के सात हैंडपंपों में से एक भी ठीक नहीं है। इस वजह से पेयजल की समस्या बनी है। साफ-सफाई बेहतर न होने से मच्छरजनित बीमारियों के फैलने की आशंका है।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने कार्यवाही के निर्देश दिए। वह शनिवार को सिधौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर मातहतों संग जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान एसडीएम अवनीश कुमार, सीओ विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कान्हमऊ निवासी बैजू ने बताया कि विपक्षी ने धोखाधड़ी से उनकी जमीन का दानपत्र बैनामा करवा लिया है, इसे निरस्त किया जाए। बेरसापुर निवासी मुंशीलाल ने बताया कि उन्होंने सहज जन सेवा केंद्र से खाद की ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। जब वह खाद लेने क्रय केंद्र पहुंचे तो उनसे अंगूठा लगवाया और लाइन में खड़ा कर दिया गया।

कुछ देर बाद जब नंबर आया तो कहा कि खाद नहीं मिल पाएगी। दोबारा बुकिंग कराने को कहा गया। जब वह दूसरे दिन बुकिंग कराने गए तो कहा गया कि आपके नाम की खाद निकल चुकी है। दोबारा नहीं बुक हो सकेगी।

वहीं, विहिप पदाधिकारी महंत मोनू पांडेय ने देवियापुर मजरा अहेवा का 350 मीटर लंबा संपर्क मार्ग 20 वर्षों से जर्जर होने की बात कही। डीएम ने सभी मामलों में समाधान के निर्देश दिए।
---------
बहू का नाम राशन कार्ड में नहीं जोड़ रहे आपूर्ति निरीक्षक
लहरपुर के शाहपुर निवासी मनोरमा ने बताया कि उनकी बहू नेहा चौरसिया का नाम पात्र गृहस्थी कार्ड में जुड़वाने के लिए कई बार आपूर्ति निरीक्षक से गुहार लगाई। वह नाम नहीं जोड़ रहे हैं। नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद भी उनकी बहू का नाम नहीं जोड़ा गया।
---------
लेखपाल से मिलकर नपवा दी निजी जमीन
महोली के सढियामऊ निवासी अनिल ने बताया कि उनकी गाटा संख्या 1036 रकवा 0.255 हेक्टेयर भूमि उरदौली में है। इसके पड़ोस में ग्राम पंचायत की बंजर भूमि है। ग्राम प्रधान ने चुनावी रंजिश के चलते लेखपाल से मिलकर नाप में सात मीटर बंजर भूमि उनके खेत में निकाल दी है। इसका वाद न्यायालय में चल रहा है। प्रधान जबरन उनके खेत में खाई चढ़ाकर गेस्ट हाउस का निर्माण कर रहे हैं। कई बार तहसील के चक्कर लगाने के बाद भी पैमाइश नहीं हो रही है।
---------
विपक्षी तोड़ रहे मेड़, मदद कीजिए...
मिश्रिख के हेतपुर मछरेहटा निवासी जगदीश ने बताया कि विपक्षी उनके खेत की मेड़ तोड़ रहे हैं। विरोध करने पर पीटते हैं। बताया कि उन्होंने अपनी खेत की पैमाइश धारा 24 के तहत कराई थी। लेखपाल और कानूनगो मौके पर जाकर मेड़बंदी भी कर गए थे, लेकिन उनके जाने के बाद विपक्षियों ने दोबारा मेड़ जोतकर उसे अपने खेत में मिला लिया। मना करने पर पीटा।

---------
चकमार्ग पर हो गया कब्जा
महमूदाबाद के बहलोल नगर निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि गाटा संख्या 595 राजस्व अभिलेख में चकमार्ग दर्ज है। पड़ोसी ने चकमार्ग को अपने खेतों में मिला लिया है। इस वजह से चकमार्ग का रकबा बहुत कम हो गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने में असुविधा होती है। पैमाइश कराने की मांग की है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed