{"_id":"6871529148fcdebb9e0568f1","slug":"dm-got-angry-after-seeing-two-changing-rooms-the-bats-were-seen-shaking-sitapur-news-c-102-1-slko1052-136206-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो चेंजिंग रूम देखकर बिफरे डीएम, हिलती नजर आईं बल्लियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो चेंजिंग रूम देखकर बिफरे डीएम, हिलती नजर आईं बल्लियां
Fri, 11 Jul 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
रेउसा। चहलारी घाट पर स्नान करने आए शिवभक्तों के लिए महज दो चेंजिंग रूम क्यों बनवाए... आपको नहीं लगता कि इनकी संख्या बढ़वानी चाहिए। घाट पर बैरीकेडिंग के लिए लगी बल्लियां हवा के झोंकों से हिल रही हैं।... इनकी ऊंचाई कम क्यों है। तत्काल इसे सही करवाएं। कुछ इसी अंदाज में शुक्रवार कोे डीएम अभिषेक आनंद ने बिसवां तहसील प्रशासन के अधिकारियों के पेंच कसे। वह शुक्रवार को चहलारी घाट पर कांवड़ यात्रा से जड़ी तैयारियां देखने पहुंचे थे।
उन्होंने एसडीएम बिसवां शिखा शुक्ला से घाट पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर न्यूनतम पांच चेंजिंग रूम बनवाने को कहा। यहां महिला कर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए। बता दें कि चहलारी घाट पर बाराबंकी, बहराइच और सीतापुर के कांवड़िये स्नान करने के बाद जल भरकर शिवालय की ओर कूच करते हैं। इसी घाट से श्रावण मास में त्यागी महाराज की विशाल कांवड़ यात्रा भी जल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए पैदल प्रस्थान करती है। इसमें लाखों श्रद्धालु यात्रा का हिस्सा बनते हैं। इस लिहाज से जिला प्रशासन इंतजाम दुुरुस्त कराने में लगा है। डीएम के साथ निरीक्षण के दौरान एसपी सीतापुर अंकुर अग्रवाल, बाराबंकी के एसपी अर्पित विजय वर्गीय, एएसपी बाराबंकी विकास चंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
खेमकरन इंटर काॅलेज पहुंचे डीएम
डीएम ने लहरपुर में खेमकरन इंटर काॅलेज का भी निरीक्षण किया। यहां भी कांवड यात्री ठहरते हैं। इसी स्थान पर त्यागी महाराज की कांवड़ यात्रा का पहला पड़ाव भी है। डीएम ने सीसीटीवी कैमरा, साउंड व माइक की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य शिविर स्थापित करने के साथ ही एंबुलेंस की तैनाती के निर्देश दिए। कहा कि पंडालों पर संबंधित विभागों का फ्लैक्स अवश्य लगाया जाए, जिससे कांवड़ियों को जानकारी हो सके। साथ ही गोताखाेरों को निरंतर सक्रिय रखने और सभी खराब हैंडपंपों को सही कराने को कहा। कहा कि घाट की बैरीकेडिंग सही ढंग से की जाए।
विज्ञापन
नदी की गहराई वाले क्षेत्रों पर जाने के लिए प्रतिबंध रखा जाए। खतरे का साइन बोर्ड भी प्रदर्शित किया जाए। शौचालय व मोबाइल शौचालय की साफ-सफाई के लिए एक सफाई कर्मचारी की तैनाती की जाए। डीएम ने कहा कि महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। महिला कर्मचारी की तैनाती हो। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाए। विशेष रूप से कांवड़ियों के आवागमन वाले मार्गों पर भी प्रकाश की उचित व्यवस्था हो।