फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DM gave information about heritage in Chaupal

डीएम ने चौपाल में वरासत की दी जानकारी

Thu, 31 Dec 2020 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
DM gave information about heritage in Chaupal
सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज की उपस्थिति में तहसील मिश्रिख के ग्राम लोधौरा के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों को वरासत अभियान की जानकारी दी गई। वारिसान का विवरण दर्ज किया गया। विशेष अभियान की ग्रामीणों को दी गई जानकारी। डीएम ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। चौपाल में डीएम ने बताया कि शासन द्वारा निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनियों में दर्ज करने के लिए 15 दिसम्बर से 15 फरवरी तक दो माह विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

निर्देश के क्रम में जनपद में भी विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत तहसील के अफसर व कर्मियों द्वारा भ्रमण कर राजस्व ग्रामों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। खतौनियों पढ़े जाने के साथ-साथ लेखपाल द्वारा वरासत के लिए प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हें ऑनलाइन भरे जाने की कार्रवाई की जा रही थी। उन्होंने बताया कि अभियान के अगला चरण 15 जनवरी तक चलेगा। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

16 से 21 जनवरी तक राजस्व निरीक्षकों द्वारा नामान्तरण आदेश को आर-6 में दर्ज करने के बाद खतौनी की प्रविष्टियों को भूलेख साफ्टवेयर में अपडेट किया जाएगा। इसके बाद डीएम ने ठाकुर नगर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। पशुओं को ठंड से बचाव के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम गिरीश कुमार झा सहित संबंधित अफसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed