{"_id":"654fb31404fbcf5d2d02b2f6","slug":"diwali-joy-houses-and-establishments-illuminated-sitapur-news-c-102-1-stp1002-5322-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छाया दिवाली का उल्लास, घर-प्रतिष्ठान जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छाया दिवाली का उल्लास, घर-प्रतिष्ठान जगमग
Sat, 11 Nov 2023 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। दीप पर्व का उल्लास हर तरफ दिखा। दीयों व बिजली की झालरों से घर व प्रतिष्ठान सजे हैं। चौराहों व सरकारी इमारतों को भी सजाया गया है। शहर में की गई सजावट हर किसी का मन मोह रही है। दिवाली पर रविवार को भगवान गणेश व मां लक्ष्मी के पूजन के लिए लोग खरीदारी में व्यस्त दिखे। इस वजह से शनिवार देर रात तक बाजार ग्राहकों से गुलजार दिखे। प्रमुख बाजारों में इतनी भीड़ थी कि पैदल चलना भी मुश्किल था। पर्व को परंपरागत तरीके से मनाने के लिए शनिवार को पूरे दिन बाजार में खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। दीपावली का उत्साह सबसे अधिक बच्चों में नजर आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस मुस्तैद दिखी। शनिवार को कई मोहल्लों में बच्चों ने पटाखे दगाकर खुशियां मनाईं।
छोटी दिवाली पर बच्चों ने की आतिशबाजी
जिले भर में शनिवार को धूमधाम से छोटी दिवाली मनाई गई। घरों में विधि-विधान से लोगों ने दीये जलाए और पूजा अर्चना की। बच्चों ने आतिशबाजी कर खूब धमाल मचाई। छोटी दिवाली पर हर तरफ जगमगाहट बिखरी तो नजारा बेहद खूबसूरत दिखा।
पूजन सामग्री की खूब हुई खरीदारी
दिवाली पूजन से संबंधित सामग्री की खूब बिक्री हुई। ग्राहकों की भीड़ के कारण शहर के बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इस दौरान लोगों ने गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, पूजन सामग्री, लक्ष्मी के चरण व रेडीमेड रंगोली समेत अन्य वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। खरीदारी का यह सिलसिला देर रात तक चला। इससे बाजारों में रौनक दिखी।
विज्ञापन
150 रुपये में बिका कमल का एक फूल
शहर में मालगोदाम के पास फूलों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आई। गणेश-लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे अधिक मांग कमल के फूल की रही। विक्रेता ललित ने बताया कि कमल का फूल 130 से लेकर 150 रुपये प्रति पीस तक बिका। जबकि पिछले साल 50 से 70 रुपये प्रति पीस तक कमल का फूल बिका था। इसके अलावा गेंदा के फूलों की लड़ी 150 रुपये की बिकी। गुलाब 270 से लेकर 300 रुपये प्रति किलो में बिका।
अलाय-बलाय भी बिकी
दीपावली पर अलाय-बलाय डालने की परंपरा है। इसके चलते लोगों ने रेडीमेड अलाय-बलाय खूब खरीदी। शहर में जगह-जगह अलाय-बलाय की बिक्री हो रही थी। विक्रेता विजय ने बताया कि 10 रुपये से लेकर 20 रुपये तक एक अलाय बलाय बिक रहा है।
लइया, चूरा व गट्टे की दुकानों पर हुआ ताेलमोल
बाजार में लइया, चूरा, खील व गट्टे की भी खूब बिक्री हुई। लोगों ने तोलमोल कर सामान खरीदा। लालबाग बाजार से लेकर राजा कॉलेज के मैदान तक तमाम दुकानदार सड़क के किनारे अपनी दुकानें लगाए हुए थे। व्यापारी रामलाल ने बताया कि अधिकतर लोगों ने दिवाली पूजन के लिए अलग से सामान खरीदा। उसके बाद भाईदूज के लिए भुरकी व चूरा लिया।