फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   District Panchayat President Shraddha Sagar took over the chair

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर ने संभाली कुर्सी

Mon, 12 Jul 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President Shraddha Sagar took over the chair
सीतापुर। जिले की प्रथम नागरिक की कुर्सी श्रद्धा सागर ने सोमवार को संभाल ली। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को डीएम विशाल भारद्वाज ने शपथ दिलाई। अध्यक्ष ने 77 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत पहली बैठक हुई। इसमें शासन के निर्देशानुसार छह समितियों का गठन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कई प्रमुख मार्गों के यातायात को परिवर्तित किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रतिष्ठापूर्ण सीट पर भाजपा ने कब्जा किया है। तीन जुलाई को हुए चुनाव में भाजपा की श्रद्धा सागर ने विजय पताका फहराई। उन्हें सोमवार को जिला पंचायत के नेहरू हाल में डीएम विशाल भारद्वाज ने शपथ दिलाई। अध्यक्ष द्वारा नव निर्वाचित 77 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। वार्ड संख्या 25 के जिला पंचायत सदस्य अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) वर्तिका त्रिपाठी ने अध्यक्ष व सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद अध्यक्ष की अनुमति से पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के एजेंडा के अनुसार गत बैठक के कार्यवृत्त को पढ़कर सुनाया गया। जिसे ध्वनिमत से अनुमोदित किया गया। जिला पंचायत की छह समितियों के गठन पर विचार के बाद अध्यक्ष द्वारा नियमानुसार समितियों का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमए ने बताया नियोजन एवं विकास समिति, जल प्रबंधन समिति, प्रशासनिक समिति, शिक्षा समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति के साथ ही निर्माण कार्य समिति का गठन किया गया। जिला पंचायत का कार्यकाल प्रारंभ हो गया। अब ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी। शपथ ग्रहण समारोह में मिश्रिख सांसद अशोक रावत, विधायक रामकृष्ण भार्गव, महेन्द्र सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, वित्त एवं लेखाधिकारी दीपक कुमार रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed