फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DIOS office besieged on demand for restoration of old pension

Sitapur News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर घेरा डीआईओएस कार्यालय

Sun, 16 Jul 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 16 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
DIOS office besieged on demand for restoration of old pension
सीतापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उसके बाद डीआईओएस को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि नई पेंशन येाजना जीवनयापन करने योग्य नहीं है। इसलिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत पर वेतन एवं सेवा शर्तों को लागू किया जाए।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षकों की भांति सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। स्थानांतरण नीति में संशोधन किया जाए। ऐसे शिक्षक जिनका चयन एक अप्रैल 2005 से पूर्व हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय उदासीनता के कारण कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके हैं। उन्हें केंद्र सरकार की भांति पुरानी पेंशन से लाभान्वित किया जाए। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाए। कंप्यूटर व व्यवसायिक शिक्षक को समान वेतन के सिद्धांत के आधार पर वेतन दिया जाए। इस अवसर पर जिला मंत्री संजय कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed