फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Digital X-ray machine defective, patient returned without examination

Sitapur News: डिजिटल एक्सरे मशीन खराब, बिना जांच के लौंटे मरीज

Mon, 26 Jun 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 26 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machine defective, patient returned without examination
-अल्ट्रासाउंड कक्ष में सुबह से ही रही दिक्कत, मरीज हुए परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। जिला अस्पताल में सोमवार को डिजिटल एक्सरे मशीन के खराब हो जाने से जांच कार्य बाधित हो गया। इस कारण जांच के लिए लाइन में लगे पचास से अधिक मरीजों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा। इनमें से कुछ को निजी केंद्रों पर जाकर महंगी जांच कराने की परेशानी भी उठानी पड़ी।
रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ रही। सुबह आठ बजे से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई थी। जांच के लिए सबसे अधिक मारामारी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर दिखी। सुबह दस बजे तक 30 से अधिक मरीज जांच के लिए लाइन में नंबर लगा चुके थे। दोपहर साढ़े बारह बजे करीब जांच का इंतजार कर रहे मरीजों की संख्या 50 तक पहुंच गई। इस दौरान डिजिटल एक्सरे मशीन के खराब हो जाने के कारण लाइन में लगे मरीजों को बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


15 किलोमीटर से लगाई दौड़, मिली मायूसी
एक्सरे न करा पाने पर वापस लौटी देवी ने बताया करीब १५ किलोमीटर झरेखापुर से चलकर इस उम्मीद से आई थी कि जांच हो जाएगी तो इलाज भी मिलेंगा। लेकिन मशीन खराब है तो वापस जाना पड़ रहा है। संजय व भारती ने बताया अल्ट्रासाउंड के लिए सुबह से इंतजार था। दो बजे तक नंबर नहीं आया तो बताया अगले दिन आना। अब मजबूरी में बाहर से जांच करवानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बजे तक नहीं आए डॉक्टर, मरीज परेशान
जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजीशियन के इंतजार में मरीजों को मुसीबतें उठानी पड़ी। हदय रोग विभाग में चल रही ओपीडी में सोमवार को 11.30 बजे तक करीब 20 मरीज परामर्श के लिए लाइन में लगे थे। इस दौरान कई मरीज दर्द से कराहते हुए जमीन पर ही बैठकर ही इंतजार डॉक्टर के आने का इंतजार करते दिखे। करीब एक बजे तक कोई चिकित्सक ओपीडी कक्ष में नहीं पहुंचा। इससे कई मरीज को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा।


दो दिन और ठप रहेगी मशीन
जिला अस्पताल में सोमवार को तीन हजार से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। इसी वजह से मरीजों को थोड़ी बहुत समस्या आई थी। डिजिटल एक्सरे मशीन में आई खराबी दूर होने में अभी दो दिन और लगेंगे। इसके लिए संबंधित कंपनी को पत्र लिखा गया है। ऑक्सीजन प्लांट भी चालू हो गया है। डॉ. आरके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed