फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dighiya Eleven and Kutubnagar teams have reached the last eight.

Sitapur News: डीघिया इलेवन और कुतुबनगर की टीम अंतिम आठ में

Tue, 06 Jan 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 06 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dighiya Eleven and Kutubnagar teams have reached the last eight.
पिसावां। राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रहे स्व. अनुरुद्ध सिंह, सुशील सिंह, गोलू सिंह स्मृति पीपीएल सीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। टूर्नामेंट का पांचवां और छठा प्री-क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। जिसमें बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे। रोमांचक मुकाबलों में डीघिया इलेवन और कुतुबनगर की टीमों ने जीत हासिल कर अंतिम आठ के मुकाबले में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मंगलवार को पिसावां की डीघिया इलेवन बनाम संसड़ा की धुरंधर इलेवन टॉस जीतकर संसड़ा टीम ने पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीघिया इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में तीन विकेट खोकर 167 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धुरंधर इलेवन 12 ओवर में सात विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी। इस तरह डीघिया इलेवन ने 19 रनों से शानदार जीत हासिल की। मुकाबले में शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए रक्षत को प्लेयर ऑफ दे मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबला कुतुबनगर बनाम चंबल इलेवन अढ़ौरा कुतुबनगर के बीच हुआ। इसमें टॉस जीतकर कुतुबनगर ने पहले गेंदबाजी को चुना। चंबल इलेवन की टीम ने 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। जवाब में कुतुबनगर की टीम ने मात्र आठ ओवरों में ही सात विकेट खोकर 148 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। मैच में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 126 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले वीर सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed