फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DIAL 100 intercepted a trolley wood

100 डायल ने पकड़ी एक ट्रॉली लकड़ी

Sat, 31 Dec 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
DIAL 100 intercepted a trolley wood
क्षेत्र में लकड़ी माफिया हावी होते जा रहे हैं। शुक्रवार की रात एक बाग में कटान चल रहा था। इसी दौरान 100 डायल ने वहां पर छापेमारी की और एक ट्रॉली लकड़ी पकड़कर उसे खैराबाद थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे वन विभाग के हवाले कर दिया। कार्रवाई जब वन विभाग के पाले में गई, तब वनकर्मियों ने जुर्माना वसूलकर राहत दे दी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के महादेव पुरवा के निवासी जगमोहन की बाग गांव के बाहर है। शुक्रवार की रात इस बाग में अवैध रूप से पेड़ों का कटान चल रहा था। इसी बीच कुछ लोगों ने 100 डायल को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 100 की पीआरबी फस्ट ने बाग में छापेमारी की। इस पर पेड़ काट रहे लोग वहां से निकल भागे।
विज्ञापन


टीम ने मौके पर एक ट्रॉली लकड़ी बरामद की। यह लकड़ी आम व चिलबल के पेड़ की थी। जिसको 100 डायल टीम  ने खैराबाद थाना पुलिस को सौंपा। थानाध्यक्ष खैराबाद का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई के लिए सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के रेंजर इम्तियाज अहमद का कहना है कि अवैध कटान को लेकर बाग स्वामी से तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि समय रहते छापेमारी होने से बाग कटने से बच गई। वहीं जुर्माने की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed