{"_id":"67509a7deb970f27260da092","slug":"dho-arrived-to-check-cold-storage-after-ammonia-leak-sitapur-news-c-102-1-slko1037-123074-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अमोनिया लीक होने के बाद कोल्ड स्टोरेज की जांच करने पहुंचीं डीएचओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अमोनिया लीक होने के बाद कोल्ड स्टोरेज की जांच करने पहुंचीं डीएचओ
Wed, 04 Dec 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद के सेमरा स्थित श्री वैभव लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज की बुधवार को जिला उद्यान अधिकारी ( डीएचओ ) राजश्री ने जांच की। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के जिलाध्यक्ष गणेश वर्मा ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी को आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से कोल्ड स्टोरेज के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। इस कोल्ड स्टोरेज में बीते दिनों अमोनिया गैस लीक हो गई थी।
इस वजह से कई किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। बताया कि यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई है। इससे पूर्व भी स्टोरेज में अमोनिया गैस लीकेज हुई थी। इससे लगभग कई किसानों की करीब 100 बीघे फसल नष्ट हो गई थी। शिकायत के बाद बुधवार को जिला उद्यान अधिकारी राज श्री कोल्ड स्टोरेज पहुंची।
उन्होंने अमोनिया गैस लीकेज संबंधी जांच की। जिन किसानों की अमोनिया गैस लीकेज से फसल क्षतिग्रस्त हुई थी, उनसे भी बातचीत की। जिला उद्यान अधिकारी राज श्री ने बताया कि बुधवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच की है। संचालक से कोल्ड स्टोरेज से संबंधित सभी दस्तावेज मांगे गए हैं।