{"_id":"57fbdc214f1c1b856828e4a0","slug":"devotees-worshiped-god","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवमी पर मां के दर्शन को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवमी पर मां के दर्शन को उमड़े भक्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना कर सिद्धहस्त होने का वरदान मांगा। साधकों व उपासकों ने नवमी पर घरों व मंदिरों में हवन अनुष्ठान किया।
माता के जयकारों व शंख घंटे घड़ियाल की करतल ध्वनि से माहौल भक्तिमय हो गया। नवमी पर सोमवार सुबह से ही मंदिरों व देेवी स्थानों पर माता के भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
शहर के आलमनगर स्थित दुर्गा मंदिर में भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में पूजा करने के लिए हर कोई आतुर दिखा। आंख अस्पताल मार्ग स्थित संतोषी माता मंदिर पराग डेरी के पास स्थित काली माता मंदिर व पंजाबी धर्मशाला स्थित दुर्गा माता के मंदिर में हवन पूजन के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
शहर में सजे देवी पंडालों में भी हवन पूजन का क्रम दिन भर चलता रहा। भक्तों ने अणिमा महिमा गरिमा लघिमा प्राप्ति प्रराकाम्य ईशित्व और वशित्व इन अष्ट सिद्धयों को प्रदान करने वाली मां सिद्धिदात्री का पूजन किया।
मां सिद्धि दात्री को खीर का भोग लगाकर रिद्धि-सिद्धि का आशीर्वाद मांगा। नवरात्र व्रत पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने घरों पर हवन कराकर दान पुण्य किया। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मां का सिद्धिदात्री रूप साधक को ऋद्धियां व सिद्धियां देने वाला है। जिस पर मां की कृपा हो जाती है, उसके लिए जीवन में कुछ भी पाना असंभव नहीं रहता है।
नवमी को भक्तों ने उपवास रखकर कुमारिका पूजन व भोज का आयोजन किया। घरों व मंदिरों में दिन भर दही जलेबी खीर पूरी आदि व्यंजनों से कन्या भोज कराया जाता रहा। कुमारिका खिलाने के लिए श्रद्धालु आस पड़ोस में कन्याओं की तलाश करते देखे गए।