फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Devotees were mesmerized by the enactment of the breaking of the bow and the marriage of Lord Rama.

Sitapur News: धनुष भंग व राम विवाह का मंचन देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध

Tue, 02 Dec 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 02 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Devotees were mesmerized by the enactment of the breaking of the bow and the marriage of Lord Rama.
कमलापुर। नागेश्वर नाथ धाम पतारा खुर्द में चल रहे रुद्र महायज्ञ व संत सम्मेलन का सोमवार को कन्या भोज व भंडारे के साथ समापन हो गया। अंतिम दिवस वृंदावन के मुरली गोपाल लीला दर्शन मंडली के कलाकारों ने धनुष भंग एवं राम विवाह का सजीव मंचन किया। मंचन में जैसे ही भगवान श्रीराम ने धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाई, जोरदार आवाज के साथ शिव धनुष भंग हो गया। इसके साथ ही पूरा पंडाल जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मंचन में रावण–वाणासुर संवाद दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद भगवान श्रीराम व माता जानकी ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। इस दिव्य दृश्य को देख आकाश से देवता भी पुष्पवर्षा करने लगे। राम विवाह के उपरांत परशुराम–लक्ष्मण संवाद के मंचन ने मौजूद लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। संवाद के दौरान भगवान श्रीराम ने विनम्रतापूर्वक परशुराम से कहा कि उनका नाम पारस राम है, जबकि उनका (श्रीराम का) नाम मात्र राम है। इस कथन से परशुराम का मोह भंग हो गया और वे शांत चित्त होकर अपने निज निवास को प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed