फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   devotees danced on the hymn

Sitapur News: झुंझनु वाली दादी मेरे घर आजा...भजन पर झूमे श्रद्धालु

Sat, 23 Aug 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 23 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
devotees danced on the hymn
भजनों पर ​​थिरकतीं महिलाएं।
सीतापुर। सुनो-सुनो हे प्यारों भक्तों श्री राणी सती की अमर कहानी। मारवाड़ी गीतों पर शहर एक निजी पैलेंस में महिलाएं भजनों पर झूमती हुई नजर आईं। कार्यक्रम के दौरान श्री राणी सती दादी का जी का भव्य दरबार सजाया गया। अखंड ज्योति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


श्री दादी बाबा परिवार सेवा समिति की ओर से आयोजित भादवि उत्सव का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार को कार्यक्रम में हुए भजन संध्या में गायिका रितु शर्मा ने भजनों से समा बांधा। झुंझनु वाली दादी मेरे घर आजा, मुझको भरोसा है दादी दौड़ी-दौड़ी आएगी... भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु खुद को झूमने से रोक नहीं पाए। वहीं कोलकाता से आए नृत्य कलाकारों ने दादी के भजनों पर शानदार प्रस्तुति दी। देर रात्रि तक भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन


समापन पर श्री दादी दरबार की आरती उतारकर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंजनी लाठ, मनुज शाह, ऋषि जायसवाल, सुनील अग्रवाल, तन्मय बंसल, अनूप अग्रवाल, अंकुर गोयनका, मनीष लाठ, अंकित अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, साधना अग्रवाल, गुड्डी अग्रवाल व मंजू अग्रवाल उपस्थित रहीं।

भजनों पर थिरकतीं महिलाएं।

भजनों पर थिरकतीं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed