फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Devotee dipped into Chakratirth

चक्रतीर्थ में लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 18 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
 Devotee dipped into Chakratirth
- फोटो : Reuters
श्रावण मास की पूर्णिमा पर नैमिषारण्य चक्रतीर्थ पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मठ और मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं की पूजन-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। श्रावणी महापर्व पर चक्रतीर्थ पर आचार्यों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं को श्रावणी पूजन कराया।
विज्ञापन


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह श्रावण मास का अंतिम दिन होता है। इस दिन ब्राह्मण कर्म शुद्धि के लिए विशेष उपक्रम करते हैं। इस दिन यज्ञोपवीत के पूजन व उपनयन संस्कार का विशेष महत्व होता है। श्रावणी पर्व के दिन यज्ञोपवीत धारक नवीन यज्ञोपवीत धारण करते हैं।
विज्ञापन


श्रावण मास की पूर्णिमा पर गुरुवार को धार्मिक एवं पौराणिक तीर्थ नैमिषारण्य चक्रतीर्थ परिसर में श्रावणी महापर्व के पूजन का प्रारंभ हुआ। सुबह से शुरू यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। इस दिन हजारों श्रद्धालुओं ने चक्रतीर्थ और गोमती नदी में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में श्रद्धालुओं ने मां ललिता देवी मंदिर, सूतगद्दी, शौनक गद्दी, व्यास गद्दी, हनुमान गढ़ी, काली पीठ समेत तीर्थ भूमि के प्रमुख शिव मंदिर, बाबा देवदेवेश्वर, भूतेश्वर नाथ, सिद्धश्वर नाथ, बाबा काशी विश्वनाथ आदि देव स्थानों पर पूजन-अर्चन किया।


नैमिषारण्य तीर्थ के अनन्त श्री वासुदेव संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस मनाया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य पं सदानन्द द्विवेदी ने संस्कृत भाषा पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को संस्कृत का महत्व बताया। परिसर में पौधरोपण भी किया गया। महाविद्यालय के विवेक दीक्षित, मनीराम तिवारी ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के महत्व व इसकी उपयोगिता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed