{"_id":"570a98b44f1c1b326cc810e6","slug":"devi-temple-echo-with-devi-slogans","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता दी के जयकारों से गूंजे देवी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता दी के जयकारों से गूंजे देवी मंदिर
amarujala bureau
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नैमिषारण्य में 108 शक्ति पीठों में से एक मां ललिता देवी मंदिर समेत अन्य दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां ललिता देवी के दरबार में माथा टेककर उनसे मन्नतें मांगीं। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने लगा था। पूरे दिन जय माता दी के नारे गूंजते रहे। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला गदियाना स्थित दुर्गा मंदिर, पंजाबी धर्मशाला मंदिर, संतोषी माता मंदिर, काली मंदिर, सहगल धर्मशाला मंदिर, मां फूलमती मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, खैराबाद के गौरी देवी मंदिर, पैंतेपुर कस्बे में मां अन्नपूर्णा मंदिर, दुर्गा मंदिर, भवानी नीम मंदिर सहित जिले के सभी प्रमुख दुर्गा मंदिरों में भक्तों का सुबह से लेकर शाम तक आगमन का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
लोगों ने उपवास रखकर मां भगवती की आराधना की। सुबह तड़के ही मंदिरों पर भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम को विभिन्न मंदिरों में पूजन और आरती का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन