{"_id":"5f5ba1df8ebc3e213e2ca0b3","slug":"developed-work-sitapur-news-lko5396571185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल सीतापुर-बरेली फोरलेन की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल सीतापुर-बरेली फोरलेन की सौगात
विज्ञापन
developed work
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सीतापुर-बरेली नेशनल हाईवे पर सुगम सफर करने वालों को अगले साल फोरलेन की सौगात नसीब होगी। तीन कंपनियों को हाईवे को चमकाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब 800 करोड़ की लागत से फोरलेन बनाने का टेंडर पास हुआ है। फोरलेन बनने के बाद इस हाईवे पर सफर करने वालों को हिचकोलों से आजादी मिल जाएगी और सफर सुगम हो जाएगा।
हालांकि, इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। वजह है कि अभी बारिश का मौसम होने की वजह से कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। यही वजह है कि एनएचआई के जिम्मेदार भी मानते हैं कि हाईवे को चमकाने में तय मियाद से अधिक का समय लग सकता है।
सीतापुर-बरेली नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए 2009 से कार्य शुरू हुआ था, लेकिन निर्माण कार्य कर रही ईरा कंपनी के दीवालिया घोषित हो जाने के बाद कार्य ठप हो गया था। अब नया टेंडर होने के बाद कंपनियों ने फिर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
सीतापुर की सीमा से होकर गुजरा नेशनल हाईवे 24 देश की राजधानी और प्रदेश की राजधानी को सीधा जोड़ता है। इस हाईवे के फोरलेन बनने के बाद दोनों प्रदेशों की राजधानी को जाने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इसके अलावा शाहजहांपुर, लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर समेत कई और जिलों के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
हाईवे को फोरलेन करने के साथ ही सीतापुर से लेकर बरेली के बीच जो भी ओवरब्रिज के काम अधूरे पड़े हैं, वह भी बनाए जाएंगे। एनएचआई के परियोजना निदेशक बताते हैं कि ओवरब्रिज का काम साथ में ही होगा। हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास भी जल्द ही ओवरब्रिज बनने का काम शुरू हो जाएगा।