फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Desk camaras will be equipped with U-100 vehicles

डेस्क कैमरे से लैस होंगे यूपी 100 के वाहन

Sun, 17 Dec 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Dec 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन

कहीं भी हुए हादसे की रिकार्डिंग हो सके या साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस को मशक्कत न करनी पड़े, इसके लिए यूपी 100 डायल वाहनों को डेस्क कैमरों से लैस किया जा रहा है। नेटवर्किंग सिस्टम को बेहतर बनाया जा रहा है। मालूम हो कि कई मामलों में घटना स्थल पर पहुंचने के बावजूद पुलिस को साक्ष्य नहीं मिलते थे।

विज्ञापन


सड़क पर होने वाले विवादों के साक्ष्य पुलिस आसानी से नहीं जुटा पाती थी। इन खामियों को दुरुस्त करने के लिए अब शासन ने यूपी 100 के वाहनों को डेस्क कैमरे से लैस करने की योजना पर अमल शुरू कर दिया है। जिले में कुल 54 वाहन हैं। इनमें 13 वाहन इनोवा जबकि 41 बोलेरो हैं। पहले चरण में इन वाहनों के एमडीटी (मोबाइल डाटा ट्रैकिंग सिस्टम) को आपडेट किया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत मोबाइल की बीप तब तक बजती रहेगी, जब तक उसे वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी रिसीव नहीं करेंगे। पूरे डाटा को एंटी वायरस सिस्टम से भी लैस किया गया है। वाहनों में डेस्क कैमरे लगाए जा रहे हैं। अभी तक 13 इनोवा वाहनों को इन कैमरों से लैस किया जा सका है। अधिकारियों का कहना है कि काम चल रहा है, जल्द ही जिले में मौजूद यूपी 100 की सभी गाड़ियों को इस सिस्टम से लैस कर दिया जाएगा।  पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सिस्टम को बेहतर तकनीकि से लैस किए जाने की वजह से पुलिस कर्मियों को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी 100 वाहनों में लगे डेस्क कैमरे से पुलिस को सड़क हादसों की लाइव तस्वीर मिलने की भी उम्मीद है। माना जा रहा है कि पुलिस का वाहन सड़क पर चलते समय अगर सामने कोई सड़क हादसा होता है। तब डेस्क पर लगे कैमरे में सारा घटनाक्रम कैद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed