फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   described in detail of voting counting in training

मतगणना की बताई गई बारीकियां

Sat, 05 Dec 2015 11:08 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
शहर के गल्ला मंडी परिसर में आयोजित प्रशिक्षण में सीडीओ ने कहा कि प्रत्येक टेबल पर मतगणना के लिए पांच कर्मी तैनात किए गए हैं। इन कार्मिकों को निष्पक्ष, स्वतंत्र, मतगणना सम्पन्न कराना है। मतगणना के दिन निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए गणना कीप्रक्रिया के सतत अवलोकन के   लिए क्रमवार स्थान भी सुनिश्चित कर लें। इसके साथ ही कर्मियों व  अभिकर्ताओं के मतगणना के अंदर व बाहर जाने के लिए अलग-अलग रास्ते भी निर्धारित करने होंगे। डीडीओ डीके दोहरे ने मतपेटियों को खोलने के बारे  में जानकारी दी।
विज्ञापन


डीडीओ ने बताया कि मतदान स्थल के अंदर धूम्रपान व मादक पदार्थों का प्रयोग न हो, इसकी जिम्मेदारी आरओ व एआरओ की होगी। किसी भी हालत में इन पदार्थों का प्रयोग नहीं होना चाहिए। प्रशिक्षण अफसर एसजे फारूकी व हामिद लतीफ ने आरओ व एआरओ द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए और आयोग के निर्देशों की जानकारी दी । इस दौरान विशाल यादव, संदीप पांडेय, वीरेंद्र सिंह, पंकज, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन


ड्यूटी न लेने पर लिपिक के निलंबन के निर्देश
पंचायत चुनाव की ड्यूटी लेने से इंकार करने वाले चकबंदी विभाग के एक लिपिक को निलंबित करने के निर्देश दिए गए है। मालूम हो कि प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव को लेकर सरकारी कर्मियों की विभिन्न कार्यों में ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। चकबंदी विभाग के लिपिक राजेश कुमार ने चुनाव को लेकर भेजी गई ड्यूटी लेने से इंकार कर दिया। जिस पर सीडीओ एसके सिंह ने कार्यवाही करते हुए एसओसी को लिपिक को निलंबित करते हुए ड्यूटी आदेश पुलिस के जरिए तामील कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिसावां का बदला गया मतगणना केन्द्र
पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन ने पिसावां के स्ट्रांग रूम में परिवर्तन कर दिया है। डीडीसी व बीडीसी की मतगणना के लिए पिसावां विकास खंड में बाबू सिंह इंटर कॉलेेज को मतगणना केन्द्र बनाया गया था। अब प्रशासन ने प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य की मतगणना के लिए पिसावां के संत सूरज बाबू महाविद्यालय को स्ट्रांग रूम बनाया है। अब यहीं मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed