फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dense fog in the morning, relief from sunshine in the afternoon and icy winds increased the cold in the evening.

Sitapur News: सुबह घना कोहरा, दोपहर में धूप से राहत तो शाम को बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Fri, 12 Jan 2024 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 12 Jan 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, relief from sunshine in the afternoon and icy winds increased the cold in the evening.
सीतापुर। घने कोहरे और गलन के बीच शुक्रवार को सर्दी का सितम जारी रहा। दोपहर तक छाए रहे घने कोहरे से यातायात प्रभावित रहा। कोहरा छंटने पर धूप खिली तो ठिठुरन से कुछ राहत मिली। हालांकि दिनभर तेज सर्द हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ाती रही। सूर्य ढ़लते ही गलन तेवर दिखाने लगी। अधिकतम तापमान में 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह समूचा जनपद घने कोहरे की चपेट में रहा। दृश्यता 60 मीटर होने के चलते हाईवे पर हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। शीतलहर लोगों की कंपकंपी छुड़ाती रही। सर्दी के तीखे तेवरों से बचने के लिए अधिसंख्य लोग सुबह देर तक घरों में ही कैद रहे।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे के बाद कोहरा छंटने पर सूर्यदेव ने दर्शन दिए। चटख धूप खिलने पर लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। हालांकि आठ किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द हवाएं ठिठुरन का अहसास कराती रहीं। धूप के बीच भी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम की ठिठुरन ने लोगों को जल्द ही घर लौटने को मजबूर कर दिया। जिससे बाजार में शाम नौ बजे तक सन्नाटा छा गया। रात में गलन भी बढ़ी और घना कोहरा छाया रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed