फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dengue

जिला अस्पताल में पनप रही डेंगू की ‘नर्सरी’

Sat, 02 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dengue
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में रखी गंदी चादरें। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिला अस्पताल को खुद ही इलाज की जरूरत है। जिला अस्पताल में फैली गंदगी डेंगू व मलेरिया को दावत दे रही है। अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष से लेकर चिल्ड्रेन वार्ड व अन्य जगहों पर गंदगी व गंदे पानी का ठहराव बना हुआ है। इसकी तस्दीक ऊपर दिए गए केस कर रहे है। अस्पताल की यह लापरवाही आने वाले मरीज व तीमारदारों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में इस समय संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे है। ओपीडी में जहां भीड़ बढ़ रही है, वहीं अस्पताल के बेड फुल हो रहे है। अमर उजाला टीम ने शनिवार को जिला अस्पताल संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति कितना सजग है, इसकी रियलटी देखी तो हर तरफ अव्यवस्था दिखाई दी। अस्पताल के अंदर प्रवेश करते ही एसी के गंदे पानी का जमाव मिला। कुछ ही दूर चलने पर चिकित्सकों के कक्ष के बाहर कूलर में पानी भरा हुआ था। इसी तरह मेडिकल वार्ड में मरीजों के बेड़ों के नीचे गंदगी मिली। महिला वार्ड में भी गंदगी फैली हुई थी।
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर पानी की टोटियों के पास पानी का जमाव तो नहीं मिला, लेकिन गंदगी फैली हुई थी। इसी तरह अस्पताल गेट के पास गंदगी का ढेर लगा हुआ था। दवा वितरण कक्ष के बाहर भी गंदगी फैली हुई थी। इस समय जब वायरल फैल रहा है, खुद ही चिकित्सक अपने आस पड़ोस की बेहतर तरीके से सफाई करने की बात कह रहे हैं। लेकिन वह खुद ही गंदगी के बीच रहकर इलाज कर रहे है। ऐसे में अस्पताल परिसर में फैली गंदगी संक्रामक रोगों को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चे भर्ती
जिला अस्पताल में शनिवार को बुखार के चलते तीन बच्चे भर्ती किए गए हैं। इनमें मानपुर इलाके के पियूष राज (4), पिसावां के कृष्णा (2 माह) व शहर कोतवाली इलाके के आसीयान (2 माह) को बुखार के चलते भर्ती कराया गया है। चिल्ड्रेन वार्ड में इस समय 32 बच्चे भर्ती हैं। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय अधिकतर बच्चे वायरल फीवर के आ रहे है।
इमरजेंसी के पास मिले मच्छर
जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष के बाहर एसी लगा हुआ है। इस एससी का पानी उसके नीचे रखी बाल्टी में गिरता है। लेकिन इस बाल्टी में कई दिनों से पानी जमा हुआ मिला, जिसमें मच्छर पनप रहे थे। जबकि आस पड़ोस में मरीज व उनके तीमारदार बैठे हुए थे।
कूलर में जमा मिला पानी
जिला अस्पताल परिसर में प्रवेश करने के बाद इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों के आराम के लिए एक कक्ष बना हुआ है। इस कक्ष के बाहर कूलर लगा है। इस कूलर का पानी दूषित है। पानी का ठहराव बना हुआ था। इसमें कई मच्छर दिखाई दिए। जबकि इस कूलर की हवा इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक लेते रहते हैं।

ढेर मिली गंदी बेडसीट
जिला अस्पताल परिसर की ऊपरी मंजिल पर चिल्ड्रेन वार्ड बना हुआ है। इस वार्ड में प्रवेश करते ही गंदी बेड सीटें इकट्ठा मिली। पड़ोस में गंदगी भी फैली हुई थी। इस समय बच्चों में वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। ऐसे में यह गंदगी खतरनाक साबित हो सकती है।
बढ़ी है संख्या
बुखार के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में रोजाना कई बार साफ फाई कराई जाती है। अगर कहीं पर गंदगी है तो उसे साफ करा दिया जाएगा।
- डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed