{"_id":"62af67313b069c5443472212","slug":"demonstration-for-the-arrest-of-murder-accused-sitapur-news-lko6359418152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बिसवां क्षेत्र में अनुसूचित जाति की लड़की की हत्या कर पेड़ से शव लटकाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के राज्य महासचिव डॉ. बृजबिहारी ने कहा कि पीड़ित परिवार का आरोप है कि बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। इस मामले पर क्षेत्रीय विधायक व सांसद की खामोशी सवालों के घेरे में है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को आशंका है कि मामले को दबाने की साजिश रची जा सकती है। इसलिए उसने शव को दफना दिया है। आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने शव को निकाल कर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
आईपीएफ की एक टीम ने सुनीला रावत के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। भारी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता और आक्रोशित लोग जुटे। सुनीला रावत ने कहा कि प्रशासन हत्या आरोपी को गिरफ्तार करें। अनुसूचित जाति, जनजाति एक्ट में दलित उत्पीड़न को दबाने वालों के लिए भी सजा का प्रावधान है। भीम आर्मी के सूरज पाल जाटव ने कहा कि हत्या आरोपी शीघ्र गिरफ्तार किए जाए।
विज्ञापन
सोशलिस्ट यूनिटी फोरम की संयोजक सादिया खान और भाकियू राष्ट्रशक्ति के अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने भी गिरफ्तारी की मांग की है। संगठनों ने संयुक्त रूप से आह्वान किया कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गई तो 21 जून को बिसवां तहसील और 22 जून को सीतापुर में भारी संख्या में दलित आंदोलन करेंगे।