{"_id":"5794f7334f1c1b4e45c4b6f6","slug":"demolition-in-maholi-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोली रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोली रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने की तोड़फोड़
Amarujala Bureau
Updated Sun, 24 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात छह बदमाशों ने नशे के धुत होकर जमकर हंगामा काटा। बदमाशों ने स्टेशन मास्टर के केबिन में तोड़फोड़ की और दस्तावेज फाड़ डाले। स्टेशन मास्टर व प्वाइंट कर्मी ने विरोध किया तो दोनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
करीब 30 मिनट तक हंगामा काटने के बाद बदमाश भाग निकले। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार रात 10 बजे नशे में धुत होकर छह बदमाश महोली रेलवे स्टेशन पहुंच गए। स्टेशन पर घूम रहे इन लोगों को देखकर रेलवे स्टेशन के प्वाइंट कर्मी रसूल मियां ने स्टेशन मास्टर संदीप कुमार को सूचना दी। संदीप कुछ कर पाते इससे पहले ही बदमाश उनके केबिन में घुस गए।
विज्ञापन
यहां बदमाशों ने गुंडई करते हुए टेलीफोन के तीन रिसीवर तोड़ दिए। रजिस्टर भी फाड़ डाला। विरोध करने पर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। यहां करीब 30 मिनट तक हंगामा मचाया। इसके बाद बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर भाग गए। खबर पाकर स्टेशन अधीक्षक आरपी भार्गव ने पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी।
उधर, इस घटना के फौरन बाद स्टेशन रोड पर स्थित सब्जी मंडी में कुछ बदमाशों ने एक डीसीएम चालक के साथ मारपीट की और उसके पास से पांच सौ की नकदी व मोबाइल लूट कर भाग निकले। इस घटना को भी स्टेशन पर हंगामा करने वाले बदमाशों से जोड़ कर देखा जा रहा है।