{"_id":"b4656fc1006f7cb27884329b1df7a9b2","slug":"democracy-fighter-are-sad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र सेनानी का दर्जा पाने को रहे भटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र सेनानी का दर्जा पाने को रहे भटक
अमर उजाला सीतापुर
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहे कैदियों को सरकार ने सम्मान देते हुए लोकतन्त्र सेनानियों का दर्जा दिया है। इनको प्रतिमाह दस हजार पेंशन, बसों में फ्री यात्रा की सुविधाओं के साथ ही अस्पतालों में निशुल्क इलाज की सौगात दी गई।
विज्ञापन
यह सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी अफसरों को सौंपी गई लेकिन जिले के अनेक आपातकालीन बंदी अब भी वर्षों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे है।
गुरुवार को चार वृद्ध आपातकाल के बंदी पेंशन की मांग को लेकर अफसरों से मिले। महोली, पिसावां व रामकोट थाना क्षेत्रों के फकीरे, रामलोटन, बनवारीलाल व जयलाल ने बताया कि वर्ष 1976-77 के बीच में लागू आपातकाल के दौरान मीसा व डीआरआई जेल में बंद थे।
विज्ञापन
लोकतन्त्र सेनानी का दर्जा मिलने के लिए 2013 में आवेदन किया था। अभी तक पत्रावली जांच ही चल रही है, जिसके कारण लोकतंत्र सेनानी का दर्जा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन