{"_id":"69fe24c2378651f40b0162c7","slug":"demand-raised-for-construction-of-drain-in-village-chaupal-sitapur-news-c-102-1-stp1003-155606-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ग्राम चौपाल में नाले के निर्माण की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ग्राम चौपाल में नाले के निर्माण की उठी मांग
Fri, 08 May 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 08 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
पिसावां। सेजखुर्द गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी विकास कुमार सिंह ने की। चौपाल में ग्रामीणों ने मस्जिद के पास मुख्य मार्ग से तालाब तक नाला निर्माण की मांग की।
इसके अलावा राशन कार्ड, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें आईं। बीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। चौपाल के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, फॉर्म रजिस्ट्री आदि योजनाओं के बारे में बताया गया।
अधिकारियों ने गांव में सड़क और नाला निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर एडीओ कृषि जावेद अख्तर, ग्राम सचिव पवन कुमार गौतम, ग्राम पंचायत सहायक मनु, प्रधान सुफियान, फैजान खान, सलीम अली, रामकुमार आदि मौजूद रहे।