फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Delhi route passengers face problems due to lack of buses

Sitapur News: बसों की कमी से दिल्ली रूट के यात्रियों को दिक्कत

Fri, 03 May 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 03 May 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Delhi route passengers face problems due to lack of buses
सीतापुर। चुनाव के चलते बसों की कमी से सबसे ज्यादा समस्या दिल्ली रूट के यात्रियों को हो रही है। सबसे अधिक इस रूट की बसों को चुनाव में भेजा गया है। इसलिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग ने अन्य रूटों की बसों को भी इस रूट पर लगाया है लेकिन यात्री अधिक होने के कारण समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

दरअसल चुनाव के लिए दिल्ली रूट की 22 रोडवेज बसों को लगाया गया है। इस रूट पर कुल 37 बसों का संचालन होता है। अब मौजूदा समय में इस रूट पर 15 बसें ही चल रहीं है। यह संख्या आधे से भी कम है। ऐसे में महोली, शाहजहांपुर व मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

पास की दूरी के लिए तो लोग डग्गामार वाहनों आदि का सहारा ले लेते है लेकिन मुरादाबाद व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अधिक समस्या होती है। दिल्ली जाने वाली बस का इंतजार कर रहे विनीत ने बताया कि वह करीब 20 मिनट खड़े रहे लेकिन उनको बस नहीं मिली। उनको जरूरी काम से दिल्ली जानहै। करीब दस मिनट और इंतजार करने के बाद उनको बस मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अन्य यात्रियों का भी हाल था। बसें जैसे ही आतीं, तुरंत ही सवारियां उसमें बैठने के लिए दौड़ पड़तीं। वहीं एआरएम राकेश कुमार ने बताया है कि बची हुई बसों के फेरों को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही स्टेशन पर इनके रुकने के समय को भी कम कर दिया गया है। जैसे ही सवारियां पूरी हो जाती हैं, बसों को रवाना कर दिया जाता है।



अन्य रूटों की बसें भी लगीं
एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि इस रूट पर जयपुर और हरिद्वार जाने वाली बसों को भी लगाया गया है। यह कोई जरूरी नहीं है कि इस रूट की बसों को ही लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर अन्य रूट की बसों को भी लगा दिया जाता है। यह निर्णय तब लिया जाता है जब भीड़ अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed