फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Defense Minister will come on 25th, preparations start

25 को आएंगे रक्षामंत्री, तैयारियां शुरू

Fri, 19 Nov 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Defense Minister will come on 25th, preparations start
सीतापुर। विधानसभा चुनाव 2022 के पास आते ही भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। 25 नवंबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जिले में आ रहे हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रक्षामंत्री अवध क्षेत्र के 15 जिलों के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी जीत का मंत्र देंगे। गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का अफसरों ने जायजा लिया और तैयारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

2022 का चुनाव करीब आ रहा है। ऐसे में राजनीतिक दलों की सरगर्मियां और गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 25 नवंबर को जिले में रक्षामंत्री का आगमन हो रहा है। कार्यक्रम शहर के आरएमपी इंटर कॉलेज के सामने ग्रास फार्म पर होगा। कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के लिए गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेेहरोत्रा और एडीएम पहुंचे। वहां पर सुरक्षा से लेकर तमाम पहलुओं पर वार्ता हुई।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम को भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमेें कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, जिला प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी आ सकते हैं
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी जिले में आ सकते हैं। 20 नवंबर को उनके आगमन की चर्चाएं हैं। पार्टी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है। सरकारी महकमे में चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed