{"_id":"64f61f7f7310b005960624b9","slug":"death-of-cattle-after-beating-tension-sitapur-news-c-102-1-slko1055-2236-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पिटाई के बाद गोवंश की मौत, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पिटाई के बाद गोवंश की मौत, तनाव
Mon, 04 Sep 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
हंगामें के बाद मौजूद पुलिस व ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजनगर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने गांव के ही लोगों पर गोहत्या किए जाने का आरोप लगाया। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने और घर फूंकने की धमकी दे डाली। मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर जमकर हंगामा काटा। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इलाके के नयागांव निवासी मोहन ने बताया कि रविवार को वह गाय चरा कर वापस जा रहा था। गाय जब गांव के आजाद अंसारी के घर के सामने पहुंची तो वह उसे मारने लगा। आरोप है कि उसके बोलने पर प्रधान अब्दुल्लाह अंसारी, लालू अंसारी, जावेद अंसारी, फारूक आलम उर्फ चुन्नू, दिलशाद आदि आ गये और गाय को बुरी तरह से पीट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
जब मोहन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मोहन के घर को घेर लिया। मुंह खोलने पर जान से मारने के साथ ही घर फूंक देने की धमकी भी दी। इस घटना की जानकारी बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को हो गई। वे लोग मौके पर जमा हो गए। फिर नारेबाजी कर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। फिर गाय को दफन करा दिया। एसओ वीरेंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर पर गो हत्या के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान सत्येंद्र शर्मा, अनूप, सुरेंद्र, कृपा शंकर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।