{"_id":"6258684123fd5f713e0d162c","slug":"death-hanging-on-700-schools-sitapur-news-lko6261551188","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 विद्यालयों पर झूल रही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 विद्यालयों पर झूल रही मौत
विज्ञापन
रामपुर मथुरा क्षेत्र के ग्राम गोंडादेवरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय भवन के ऊपर से गुजरी हाईटेंश?
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले के करीब 700 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। इससे विद्यार्थियों व शिक्षकों की सांसों पर खतरा मंडरा रहा है। कई शिकायतों के बावजूद इन तारों को अभी तक हटवाया नहीं जा सका है।
जिले में करीब 700 परिषदीय विद्यालय ऐसे है, जिनके परिसर के अंदर से लाइन निकली हुई है। किसी विद्यालय में कमरे के ऊपर से लाइन निकली है तो किसी विद्यालय में खुले परिसर में तार निकले हुए है। अब गर्मी शुरू हो गई है। ऐसे में तार टूटने की आशंका अधिक रहती है। इन हालातों में यहां के शिक्षक व नौनिहाल काफी परेशान हैं। शिक्षकों का कहना है कि कई बार सर्वे हो चुका है।
पावर कॉर्पोरेशन व बेसिक शिक्षा विभाग लाइनों के बारे में वाकिफ है। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जब कहीं दुर्घटना हो जाती है तो इन तारों को हटाने के लिए कवायद शुरू होती है। कुछ ही दिन बाद यह कवायद ठंडे बस्ते में चली जाती है। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ दिन बाद तेज हवा भी चलनी शुरू हो जाएगी। उस दौरान यह खतरा और अधिक बढ़ जाएगा। पावर कॉर्पोरेशन को इस तरफ तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी नहीं हटे तार
सिधौली विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय मुजफ्फरपुर के ऊपर हाईटेंशन लाइन गुजरी हुई है। परिसर में नौनिहाल पढ़ाई करते हैं। स्कूल के शिक्षकों ने कई बार विद्युत लाइन हटवाने की फरियाद की। बीएसए व बीईओ को शिकायती पत्र दिया, लेकिन लाइन नहीं हट सकी है।
बारिश में करंट उतरने की रहती आशंका
रामपुर मथुरा विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय गोंडा देवरिया खतरों से जूझ रहा है। इस विद्यालय के ऊपर हाईटेंशन लाइन निकली हुई है। बरसात के समय करंट उतरने की आशंका बन जाती है। शिक्षकों का कहना है कि कई बार लाइन हटवाने को लेकर प्रयास किए गए है। फिर भी पावर कॉर्पोरेशन ध्यान नहीं दे रहा है। इससे विद्यालय में पढ़ने करने वाले नौनिहाल की जान पर खतरा बना रहता है।
भेजी जा चुकी है सूची
स्कूलों के ऊपर से गुजरे तारों को हटवाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन को सूची भेजी जा चुकी है। पावर कॉर्पोरेशन को ही विद्युत लाइन हटवाने का काम करना है।
- अजीत कुमार, बीएसए
तार हटवाने के लिए नहीं है बजट
विद्युत लाइन हटवाने के लिए अभी कोई बजट व सामान नहीं है। अगर किसी योजना में परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से लाइन हटवाने का निर्देश आएगा तो काम कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग बजट मुहैया कराए तो लाइन हटवाई जा सकती है।
- नंदलाल, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन