फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body visit in protest against inflation

महंगाई के विरोध में निकाली शव यात्रा

Sat, 27 Feb 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dead body visit in protest against inflation
महमूदाबाद में महंगाई के विरोध प्रदर्शन करते सपा विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा व अन्य सपा कार्यकर्त - फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद (सीतापुर)। सपा विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने पेट्रोलियम पदार्थ व खाद्य पदार्थों के दामों में इजाफे के विरोध में शनिवार को शव यात्रा निकाली। इसके जरिये केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए वृद्धि को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर, दाल, तेल व प्याज के बढ़े दामों के विरोध में रोडवेज बस स्टॉप पर तमाम कार्यकर्ताओं ने विधायक की अगुवाई में सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा पर गैस सिलेंडर, दाल, तेल, डीजल, पेट्रोल, प्याज व दाल आदि वस्तुओं को रखकर प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने कहा, पूरा देश महंगाई से जूझ रहा है। आम जनता का जीना बेहाल हो गया है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। यही हाला रहे तो महंगाई से लोग भूखे मरने लगेंगे। इसका खामियाजा भाजपा को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और घरेलू गैस की कीमत कम होने के बावजूद केंद्र सरकार निरंतर पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में बिकने वाला घरेलू गैस सिलेंडर 350-400 के बजाए अब 850 रुपये में मिल रहा। सरकार देश हित में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस ले। इस मौके पर नदीम अहमद, इश्तियाक शाद, काशिम नजीर, असीम नजीर, नदीम अहमद, शिवेंद्र प्रताप यादव, साकेन्द्र यादव, प्रवीण यादव, लवकुश यादव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed