फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body thrown in the field after killing the young man

युवक की हत्या कर खेत मे फेंका शव

Sat, 19 Jun 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the field after killing the young man
रामकोट इलाके में हुई हत्या के बाद मौके पर जांच पड़ताल करते एसओ रामकोट व अन्य पुलिस कर्मी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। थाना रामकोट इलाके में बीती शाम को घर से लापता एक युवक का शव शनिवार को गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला। मृतक के परिजनों ने पड़ोस के ही पांच लोगों पर विवाद में हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

रामकोट इलाके के शाहपुर करियामऊ निवासी यतेंद्र (18) पुत्र जियालाल शुक्रवार शाम को घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। देर रात घर नहीं आने पर परिवारीजन चिंतित हो उठे और युवक की तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। परिजनों को गांव के बाहर यतेंद्र के ही खेत में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सीओ सिटी, एसओ रामकोट संजीत सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर मृतक के पिता ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि इन लोगों से कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हो गया था। इसी को लेकर युवक की हत्या कर दी। उसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। घटना को लेकर मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी राम लोटन, गोविंद, मनीष, गोकरन, कल्लू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। नामजद आरोपी गोविंद, मनीष और कल्लू हिरासत में हैं। पूछताछ की जा रही है।
- पीयूष सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed