फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body of youth found in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 13 Sep 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in suspicious circumstances
अटरिया। थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। परिवार के लोगों को हत्या की आशंका है। अटरिया थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी अनीत रावत (18) पुत्र संतू रावत का शव रविवार की शाम थाना क्षेत्र के शहजनपुर गांव के निकट संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस और मृतक के परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक के भाई लवलेश का कहना है कि उसका भाई लखनऊ के गोमती नगर स्थित एक मॉल में काम करता था। वहां जाने के लिए शनिवार की शाम वह अनीत को इटौंजा के नवादा के पास छोड़ आया था। जिसके बाद आज उसका शव अटरिया क्षेत्र में ही सहजनपुर गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला है।
विज्ञापन

उसके पास से बैग, आधार कार्ड और बैंक पासबुक भी बरामद हुई है। घटना को लेकर परिवार के लोगों को हत्या की आशंका है। हालांकि उन लोगों ने इस बाबत अभी कोई तहरीर नहीं दी है। मृतक के भाई ने शव के पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। एसओ करुणेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed