{"_id":"67509f8788208199460d39e2","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-the-field-sitapur-news-c-102-1-slko1037-123043-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लापता युवक का खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लापता युवक का खेत में मिला शव
Wed, 04 Dec 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
खेत में शव मिलने के बाद जमा भीड़।
सीतापुर। महमूदाबाद क्षेत्र से रविवार को लापता हुए एक युवक का शव बुधवार सुबह खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने करंट की चपेट में आकर मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लोधाशा गांव निवासी शब्बीर (35) रविवार शाम करीब पांच बजे घर से नित्यक्रिया जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। बुधवार सुबह मोहल्हेपुर चौराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप की पीछे खेत के पास उसका शव कंटीले तार से चिपका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि खेत में युवक का शव पड़ा मिला है। उसका एक हाथ कंटीले तार से चिपका था। उसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। युवक इसकी चपेट में आ गया। इससे उसका पूरा शरीर झुलस गया। शव काला पड़ गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
दो माह पूर्व हुआ था बेटी का जन्म, खुश था शब्बीर
परिजनों के मुताबिक शब्बीर के परिवार में पत्नी नसरीन संग तीन बच्चे हैं। इसमें एक बेटी तमन्ना का दो माह पूर्व ही जन्म हुआ था। तब शब्बीर काफी खुश था। तमन्ना के अलावा बेटा हमजा (4) और आरजू (2) हैं।