{"_id":"64f4a110a49e0f9f760e61df","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-found-lying-in-the-field-sitapur-news-c-102-1-slko1055-2196-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खेत में पड़ा मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खेत में पड़ा मिला अधेड़ का शव
Sun, 03 Sep 2023 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 03 Sep 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र में रविवार को एक अधेड़ का शव खेत में बने घर के पास पड़ा मिला। शव कीचड़ से सना हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
बसंतापुर निवासी चंद्रराम शुक्ल (50) शनिवार को घर से निकला था लेकिन काफी देर बाद भी नहीं लौटा। घरवालों ने काफी तलाश की पर पता नहीं चला। इसी बीच रविवार सुबह सिकड़िहा व पकरियापुरवा के बीच स्थित खेत में बने एक घर के पास उसका शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। शव कीचड़ से सना हुआ था। उसकी पत्नी उषा देवी शुक्ल ने हत्या की आशंका जताई है।
उसने बताया कि रामपुर मथुरा थाना के पांडेपुरवा निवासी उसका दामाद उसकी दूसरी बेटी को काफी दिनों पहले कहीं लेकर चला गया था। किसी तरह छुड़ाकर उसकी शादी दूसरी जगह कर दी गई थी। तब से उसका दामाद रंजिश मानता है। वहीं गांव के भी एक युवक से उनकी रंजिश है। महिला ने दोनों पर ही हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि चंद्रराम काफी बीमार रहता था। पत्नी ऊषा ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।