फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body of a youth found in Sitapur, murder suspected

Sitapur News: सीतापुर में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Thu, 17 Oct 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 17 Oct 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in Sitapur, murder suspected
शव मिलने के बाद युवक के गमगीन परिजन।
मास्टरबाग (सीतापुर)। इलाके में बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिजनों ने युवक की हत्या आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के सीतारसोई निवासी अच्छे लाल (21) मंगलवार शाम करीब चार बजे सोनारी निवासी संजू मिश्रा के साथ बाइक से निकले थे। वह देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पिता धनीराम के मुताबिक, वह बुधवार सुबह बेटे की तलाश में संजू के घर गए तो उसका बड़ा भाई पंकज मिला। उसने बताया कि संजू नित्यक्रिया के लिए गया है। फिर कुछ देर बाद गए तो बताया कि वह बाइक खड़ी कर कहीं चला गया है। इसके कुछ देर बाद उनके बड़े बेटे को अच्छेलाल का शव गांव की दक्षिण दिशा की ओर बने कर्बला व तालाब के पास पड़ा मिला। पिता के मुताबिक, शरीर पर चोट के निशान दिखे। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


शव के पास मिली शराब की बोतल
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि अच्चे लाल एक साल से नशा कर रहा था। शव के पास शराब की बोतल व सिरिंज भी पाई गई है। बोतल को फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए भेजा है। उसके अन्य भाई भी नशा करते हैं। संजू मिश्र की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed